बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस उपचुनाव में इतनी बड़ी हार झेलेगी कि भविष्य में किसी भी सीट को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने पहले दावा किया था कि बांकीपुर से "कुत्ता-बिल्ली" को भी टिकट दे दें तो चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन इस बार जनता उन्हें करारा जवाब देगी। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है।