#BeAlert #Gondavale #fakeoil #petrol #ethenol
लखनऊ में हैरान करने वाला खुलासा। 75 रुपये लीटर में बिक रहा था चोरी का पेट्रोल, एथेनॉल-सॉल्वेंट मिलाकर बनाया जा रहा था 'जहरीला ईंधन'। राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल का एक बड़ा सिंडिकेट पकड़ में आया है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। गिरोह अमौसी ऑयल टर्मिनल से निकलने वाले टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर उसे मात्र 75 रुपये प्रति लीटर में खरीदता था। इसके बाद टैंकर से जितना तेल निकाला जाता, ठीक उतनी ही मात्रा में एथेनॉल और सॉल्वेंट मिला दिया जाता और यही मिलावटी माल शहर के पेट्रोल पंपों तक पहुंचता रहा। मलिहाबाद के संन्यासी बाग में चल रहे गिरोह के अड्डे से पुलिस ने 7,750 लीटर पेट्रोल, 4,000 लीटर डीजल, 3,200 लीटर सॉल्वेंट और 1,150 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद किया है। मास्टरमाइंड अनिल कुमार समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शहर के किन-किन पेट्रोल पंपों तक यह जहरीला ईंधन पहुंचाया गया। सवाल यह है कि आपकी गाड़ी में कहीं यही तो नहीं भरा जा रहा था?
Gonda, Gonda | Jul 13, 2026