गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह निवासी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर MD Wasim Ansari को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित फैशन इवेंट The Royal Fashion Week – Grand Launchpad में "Excellence in Personal Branding Creation of the Year" अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह आयोजन 20 जुलाई को उदयपुर (राजस्थान) में होगा। Md Wasim Ansari के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 75 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने फॉलोअर्स, परिवार और शुभचिंतकों को दिया। उनका यह नामांकन गिरिडीह और झारखंड के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
#Giridihviews, #MDWasimAnsari, #RoyalFashionWeek, #JharkhandNews