
सेवा मे श्रीमान नगर निगम आयुत जी महोदय आपसे नम्र निवेदन है की जोधपुर में*मदेरणा कॉलोनी के श्मशान मार्ग पर अतिक्रमण और गंदगी से लोग परेशान, नगर निगम से कार्रवाई की मांग।*
रिपोर्ट : धनराज दाधीच
जोधपुर। शहर की मदेरणा कॉलोनी स्थित श्मशान रोड पर लंबे समय से फैली गंदगी और अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि श्मशान घाट तक जाने वाला मार्ग इतना संकरा और बाधित हो चुका है कि अंतिम संस्कार के लिए शव वाहन (राम रथ) को भी सीधे ले जाना संभव नहीं रह गया है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, श्मशान रोड पर हुए अतिक्रमण के चलते शव वाहन को मदेरणा कॉलोनी से सीधे श्मशान तक पहुंचने के बजाय मगरा और अना सागर क्षेत्र से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इससे शोक संतप्त परिवारों को अतिरिक्त परेशानी और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त, जोधपुर से मांग की है कि श्मशान रोड से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मार्ग को सुगम बनाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों के दौरान लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।