मोतिहारी की बेटी का ऐतिहासिक महा-धमाका: महज़ 126 गेंदों में ठोक दिए 306 रन, बनीं बिहार अंडर-19 की कप्तान!
#पूर्वी_चंपारण #रक्सौल के लिए बेहद गर्व का पल! बिहार क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के बाद अब एक और नई सनसनी मिल गई है। भारत-नेपाल सीमा पर बसे रक्सौल की 15 वर्षीय अक्षरा गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
शहर में क्रिकेट का कोई बड़ा मैदान या बड़ी अकादमी नहीं थी, लेकिन अक्षरा के इरादे इतने मजबूत थे कि उन्होंने घर के पास बने एक छोटे से नेट में ही दिन-रात पसीना बहाया और आज महिला क्रिकेट में इतिहास रच दिया।
🔹 एक ही सीजन में 4 बड़े आयु वर्ग: अक्षरा ने अंडर-15 वनडे, अंडर-19 टी-20, अंडर-19 वनडे और अंडर-23 टी-20 जैसे चार प्रमुख वर्गों में खेलकर एक नया कीर्तिमान बनाया है।
🔹 126 गेंदों में 306 रन: भागलपुर में आयोजित बिहार जोनल प्रतियोगिता में अक्षरा ने महज़ 126 गेंदों पर 306 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 55 चौके और 8 छक्के शामिल थे