
केन्या में धर्म के नाम पर 400 से ज्यादा बच्चों की भूख से मौत के मामले में पादरी पॉल मैकेंजी समेत 30 लोग दोषी करार, 6 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा
केन्या में स्वयंभू पादरी पॉल मैकेंजी ने अपने अनुयायियों से कहा था कि दुनिया का अंत करीब है और ईसा मसीह से मिलने के लिए भूखे रहकर जान देनी होगी, उसके इस आदेश के चलते 400 से ज्यादा बच्चों की मौत का मामला सामने आया था, अदालत ने पॉल मैकेंजी सहित 30 लोगों को दोषी ठहराया है, 6 नवंबर 2026 को सजा सुनाई जाएगी
मामले का खुलासा वर्ष 2023 में हुआ, जब एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके भाई-भाभी ने पादरी के आदेश पर अपने बच्चों को भूखा रखकर मार दिया, जांच के दौरान जंगल में सामूहिक कब्रें मिलीं और मृतकों की संख्या 400 के पार पहुंच गई
पॉल मैकेंजी ने वर्ष 2003 में एक चर्च स्थापित किया था, उसके अनुयायी करीब 800 एकड़ के जंगल में प्लास्टिक की चादरों और सूखी घास की झोपड़ियों में रहते थे, वह बच्चों को स्कूल भेजने और बीमार होने पर अस्पताल ले जाने से रोकता था तथा इन्हें शैतान से जुड़ा बताता था, कथित तौर पर उसने पहले बच्चों, फिर किशोरों, महिलाओं और अंत में पुरुषों को भूखा रखकर जान देने का क्रम तय किया था@