गरीब ब्राह्मण परिवार के दर्द में बने सहारा, प्रसिद्ध समाजसेवी हल्लूराम सुंदर यादव की टीम ने सौंपी ₹50,000 की सहयोग राशि
प्रतापगढ़। रायगढ़ के दर्दनाक करंट हादसे में मां को खोने के बाद छह मासूम बच्चों का परिवार गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे कठिन समय में प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी हल्लूराम सुंदर यादव एवं उनकी टीम ने संवेदनशील पहल करते हुए पीड़ित गरीब ब्राह्मण परिवार की बेटी रत्ना चतुर्वेदी के जीवन उत्थान और परिवार की सहायता के लिए ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की। इस मानवीय सहयोग ने दुख से टूट चुके परिवार को नई उम्मीद दी है। क्षेत्र में हल्लूराम सुंदर यादव और उनकी टीम की इस पहल की सराहना हो रही है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे अपनी श्रद्धानुसार इस पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आएं, ताकि छह मासूम बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
Mo- 091708 27891
#pratapgarh