CISF जवान जितेंद्र यादव बने यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (UPSI), गोपीपुर गांव में खुशी की लहर
संत कबीर नगर जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी एवं CISF जवान जितेंद्र यादव ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UPSI) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जितेंद्र यादव,श्री कल्पनाथ यादव के सुपुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जैसे ही चयन की सूचना मिली, शुभचिंतकों का उनके घर बधाई देने के लिए तांता लग गया।
इस अवसर पर उनके बड़े भाई सुरेंद्र यादव एवं धर्मेंद्र यादव ने गांव और आसपास के लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने जितेंद्र यादव की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गांव के लोगों ने कहा कि जितेंद्र यादव की यह उपलब्धि साबित करती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से पूरे गोपीपुर गांव में गर्व और उत्साह का माहौल है।