
#डाक विभाग के #दो पोस्टमैन समेत कुछ अन्य लोगों के गले में #भाजपा का पटका पहने फोटो वायरल होने के बाद #भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर #सल्ट विधानसभा क्षेत्र में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है,
#विधायक महेश जीना के कार्यालय में हुई एक बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद #विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। #वायरल तस्वीरों में डाक विभाग के दो #पोस्टमैन समेत कुछ अन्य लोगों के गले में #भाजपा का पटका दिखाई दे रहा है।
#जानकारी के अनुसार विधायक कार्यालय में कुछ युवा मिलने पहुंचे थे। इनमें #विश्व हिंदू परिषद और #बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं के अलावा #डाक विभाग के दो कर्मचारी और #एक वाहन चालक भी था।
#इस दौरान सभी को पटका पहनाकर फोटो खींची गई, जिसे बाद में #विधायक के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया, #तस्वीर वायरल होने के बाद विपक्ष ने सरकारी कर्मचारियों के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।
#वहीं विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे #गौ-तस्करी के मुद्दे को लेकर विधायक से मिलने गए थे। उनका भाजपा सदस्यता अभियान से कोई संबंध नहीं है।
इस मामले में #विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक #रवि सत्यवली ने कहा कि हम #मानिला क्षेत्र में गायों की दुर्दशा और कथित गौ-तस्करी के मुद्दे को लेकर #विधायक से मिलने गए थे, हमारा #भाजपा के सदस्यता अभियान से कोई संबंध नहीं है, विधायक ने क्या पोस्ट किया है, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
जबकि #डाककर्मी सतवीर पलवाल ने कहा कि मैं अपने कुछ मित्रों के साथ #विधायक आवास पर गया था, मेरे कुछ दोस्तों का व्यक्तिगत कार्य था, मैं केवल उनके साथ था, मैंने किसी भी #राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ली है और न ही मेरा किसी राजनीतिक गतिविधि से कोई संबंध है।"
#uttarakhand #Almora #Salt