गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से रानी खावा निवासी 28 वर्षीय उमेश मंडल की मौ"त हो गई। परिजनों के अनुसार, वह मोटरसाइकिल से किसी काम से निकले थे, गिरीडीह से वापस घर जाने के क्रम में रानीखावा मॉडल स्कूल के समीप ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल उमेश को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणों ने मुआवजे के साथ दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और मुआवजा प्रक्रिया में जुटा है।
#Giridihviews #Giridih #RoadAccident #JharkhandNews