बिजली चालू करवाने
के लिए बना
फ़र्ज़ी S.P
हुआ गिरफ्तार !
पत्नी की दुकान की बिजली चालू करवाने के लिए खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर थाना प्रभारी पर दबाव बनाने वाले आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय करण कुमार सकूजा, निवासी नेब सराय (दक्षिण दिल्ली) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि मेगा मॉल में उसकी पत्नी की दुकान की बिजली कटी हुई थी। बिजली बहाल करवाने के लिए उसने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कॉल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
#gurugramcity #postoftheday #NewsUpdate #police #PostViral