पत्नी को गर्लफ्रेंड के कमरे पर ले गया शख्स, फिर मर्डर कर भाग गए नेपाल, अब प्रेमिका संग पति गिरफ्तार
गुरुग्राम (मानेसर): रिश्तों को तार-तार कर देने वाली और रूह कंपा देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। हरियाणा के मानेसर में शादी के महज 3 महीने बाद ही एक पति ने अपनी सात जन्मों की कसमों को पल भर में दफन कर दिया। वजह? सिर्फ उसका 3 साल पुराना अवैध संबंध!
पुलिस के मुताबिक, 25 साल का आरोपी अंकित (जो तंबाकू की दुकान चलाता है) अपनी से 13 साल बड़ी ब्यूटी पार्लर वाली गर्लफ्रेंड रजनी देवी (38 वर्ष) के साथ पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में था। फरवरी में अंकित की शादी 22 साल की पीड़िता से हुई थी, लेकिन ये दोनों अपने अवैध रिश्ते को खत्म नहीं करना चाहते थे। रास्ते का कांटा हटाने के लिए इन्होंने 2 महीने पहले ही उत्तर प्रदेश से एक अवैध तमंचा खरीदा था।
21 मई को साजिश के तहत अंकित अपनी पत्नी को गर्लफ्रेंड के किराए के कमरे पर ले गया, जहां दोनों ने मिलकर उसे गोल