Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

*पलवल पत्रकार प्रकरण: एमडब्ल्यूबी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर से मिला* *प्रवीण अत्रेय बोले— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर, उचित कार्रवाई होगी* *एडीजीपी संजय कुमार ने कहा— पुलिस निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार करेगी कार्रवाई* *चंडीगढ़* मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा हरियाणा के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पलवल के जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) पर संगठन के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग एवं अन्य पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार, अभद्रता तथा पत्रकारिता कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा प्रेस की गरिमा के विपरीत है। संगठन ने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त किए जाने की भी मांग उठाई। मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं मुख्यमंत्री: प्रवीण अत्रेय मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए तत्काल डीजीआईपीआर हरियाणा से चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार सदैव पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्ध रही है।उन्होंने कहा कि गुरुदत्त गर्ग से जुड़े मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सरकार और संबंधित विभाग नियमानुसार उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री स्वयं मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं और पत्रकारों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। *पुलिस निष्पक्ष जांच कर करेगी कार्रवाई: एडीजीपी संजय कुमार* हरियाणा के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं ईमानदारी से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि शिकायत के प्रत्येक पहलू की जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *एसपी पलवल को दी जा चुकी है लिखित शिकायत* प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि संगठन के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग की ओर से इस मामले में एसपी पलवल कार्यालय में लिखित शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत पुलिस बुक संख्या 419 में प्राप्ति रसीद संख्या 75, दिनांक 2 जुलाई 2026 के तहत दर्ज की गई है। *पत्रकारों के सम्मान पर समझौता नहीं: तरुण कपूर* संगठन के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ने कहा कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार को वीडियो रिकॉर्डिंग से रोका गया, कैमरे पर हाथ मारा गया अथवा अभद्र व्यवहार किया गया, तो यह केवल एक पत्रकार के अधिकारों का उल्लंघन नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क अधिकारी का दायित्व सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पत्रकारों को सहयोग प्रदान करना है। यदि इसी पद पर बैठा अधिकारी पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार करता है तो इससे न केवल पत्रकारों की भावनाएं आहत होती हैं बल्कि सरकार की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। दोषी पाए जाने पर हो कठोर कार्रवाई तरुण कपूर ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच विश्वास एवं संवाद का वातावरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। *जरूरत पड़ी तो पलवल जाएगा एमडब्ल्यूबी का प्रतिनिधिमंडल* उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही पलवल का दौरा करेगा। जिला इकाई द्वारा लोकतांत्रिक एवं वैधानिक रूप से लिए जाने वाले प्रत्येक निर्णय का संगठन पूर्ण समर्थन करेगा तथा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री, डीजीआईपीआर तथा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पत्रकारों की शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई होगी। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सैक्ट्री प्रवीण अत्रेय को डी पी आर ओ पलवल द्वारा एम डब्ल्यू बी के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग से अभद्र व्यवहार को लेकर ज्ञापन देते एम डब्ल्यू बी के उत्तर भारत के अध्यक्ष:चंद्र शेखर धरणी, कोषाध्यक्ष:तरुण कपूर, उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा, पीयूष जैन व अम्बाला जिलाध्यक्ष राजीव ऋषि,(दाएं): हरियाणा के ए डी जी पी ला एंड ऑर्डर संजय कुमार को कानूनी कार्यवाही के लिए ज्ञापन देते एम डब्ल्यू बी का प्रतिनिधि मंडल।*

Karnal, Karnal | Jul 4, 2026

MORE NEWS

सब-डिवीजन बिजली निसंग के कर्मचारी सातवें दिन भी गेट मीटिंग धरना प्रदर्शन करके अपनी मांगों के लिए नारेबाजी करते हुए

सब-डिवीजन बिजली निसंग के कर्मचारी सातवें दिन भी गेट मीटिंग धरना प्रदर्शन करके अपनी मांगों के लिए नारेबाजी करते हुए

Karnal, Karnal | Jul 14, 2026

मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का सुनहरा अवसर 31 जुलाई 2026 को 7:00 बजे बस स्टैंड निसंग बस की होगी रवानगी। जल्दी से अपनी सीट बुक करवाए, किराया मात्र ₹2500 रहना खाना सहित, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें👉 7400013045

मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का सुनहरा अवसर 31 जुलाई 2026 को 7:00 बजे बस स्टैंड निसंग बस की होगी रवानगी। जल्दी से अपनी सीट बुक करवाए, किराया मात्र ₹2500 रहना खाना सहित, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें👉 7400013045

Karnal, Karnal | Jul 13, 2026

थाना पुलिस निसिंग की बड़ी कामयाबी फरार शातिर चोर को किया गिरफ्तार टावरों की कीमती रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) चोरी मामले में फरार छठा आरोपी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये नगदी बरामद
जिला पुलिस करनाल के थाना निसिंग की टीम ने रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) चोरी के मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक अजेय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मेहताब सिंह की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप पुत्र सुभाष चंद निवासी फुसगढ़, हाल किरायेदार वार्ड नंबर-4, इंद्री, जिला करनाल के रूप में हुई है। मामले में इससे पहले पुलिस द्वारा विनोद उर्फ कुक्कू, विनोद उर्फ विनोदी, पवन उर्फ बोना, कुलदीप उर्फ दीपड़ तथा पवन उर्फ पोल को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच के दौरान आरोपी संदीप ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल टावरों की रेकी करता था। टावरों पर लगे महंगे रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) चोरी कर उन्हें कम कीमत पर कबाड़ियों को बेच दिया जाता था। चोरी से प्राप्त रकम को आपस में बांट लिया जाता था। आरोपी ने यह भी बताया कि साथियों की गिरफ्तारी के बाद वह पुलिस से बचने के लिए इंद्री क्षेत्र में अलग-अलग किराये के मकानों में रह रहा था।
पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से 5,000 रुपये नगद, जो चोरी की वारदात से अर्जित राशि का हिस्सा हैं, बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि के  दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं संभावित बरामदगी के संबंध में जांच जारी है।

थाना पुलिस निसिंग की बड़ी कामयाबी फरार शातिर चोर को किया गिरफ्तार टावरों की कीमती रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) चोरी मामले में फरार छठा आरोपी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये नगदी बरामद जिला पुलिस करनाल के थाना निसिंग की टीम ने रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) चोरी के मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक अजेय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मेहताब सिंह की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप पुत्र सुभाष चंद निवासी फुसगढ़, हाल किरायेदार वार्ड नंबर-4, इंद्री, जिला करनाल के रूप में हुई है। मामले में इससे पहले पुलिस द्वारा विनोद उर्फ कुक्कू, विनोद उर्फ विनोदी, पवन उर्फ बोना, कुलदीप उर्फ दीपड़ तथा पवन उर्फ पोल को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान आरोपी संदीप ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल टावरों की रेकी करता था। टावरों पर लगे महंगे रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) चोरी कर उन्हें कम कीमत पर कबाड़ियों को बेच दिया जाता था। चोरी से प्राप्त रकम को आपस में बांट लिया जाता था। आरोपी ने यह भी बताया कि साथियों की गिरफ्तारी के बाद वह पुलिस से बचने के लिए इंद्री क्षेत्र में अलग-अलग किराये के मकानों में रह रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से 5,000 रुपये नगद, जो चोरी की वारदात से अर्जित राशि का हिस्सा हैं, बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं संभावित बरामदगी के संबंध में जांच जारी है।

Karnal, Karnal | Jul 13, 2026

सतीश गुप्ता हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी निसिंग में पहुंचे जहां पर व्यापारियों ने सतीश गुप्ता का जोरदार स्वागत किया और मंडी में व्यवस्था और व्यापारियों की समस्या को लेकर गंभीरता से बातचीत की सरकार के साथ मिलकर उनकी हर तरह से मदद का आश्वासन दिया।

सतीश गुप्ता हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी निसिंग में पहुंचे जहां पर व्यापारियों ने सतीश गुप्ता का जोरदार स्वागत किया और मंडी में व्यवस्था और व्यापारियों की समस्या को लेकर गंभीरता से बातचीत की सरकार के साथ मिलकर उनकी हर तरह से मदद का आश्वासन दिया।

Karnal, Karnal | Jul 13, 2026

5 लाख रुपए जीतने का सुनहरा मौका, बहादुर सुपर संडे प्रतियोगिता में महेंद्र हथलाना, पालाराम हथलाना समाजसेवी व ईशा फाउंडेशन के कार्यकर्ता बच्चों का आशीर्वाद देने पहुंचे। ईशा फाउंडेशन की तरफ से आने वाली 25,26 जुलाई को ग्रामीण विशाल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सभी महिला खिलाड़ी अन्य महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा के भाग ले सकती हैं और जीत सकती है ₹5 लाख तक का इनाम। महेंद्र सिंह और पालाराम मैं बच्चों का आशीर्वाद दिया और बताया कि आने वाले समय में यह बच्चे देश का एक उज्जवल भविष्य बनेंगे जिसमें लायंस क्लब का अहम रोल रहेगा और कोच बहादुर की मेहनत एक दिन रंग लाएगी। ईशा फाउंडेशन कार्यकर्ताओं ने सभी से निवेदन किया कि 15 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। संपर्क करें 9034522978, 9017433700,, पता👉गांव कुचपुरा

5 लाख रुपए जीतने का सुनहरा मौका, बहादुर सुपर संडे प्रतियोगिता में महेंद्र हथलाना, पालाराम हथलाना समाजसेवी व ईशा फाउंडेशन के कार्यकर्ता बच्चों का आशीर्वाद देने पहुंचे। ईशा फाउंडेशन की तरफ से आने वाली 25,26 जुलाई को ग्रामीण विशाल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सभी महिला खिलाड़ी अन्य महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा के भाग ले सकती हैं और जीत सकती है ₹5 लाख तक का इनाम। महेंद्र सिंह और पालाराम मैं बच्चों का आशीर्वाद दिया और बताया कि आने वाले समय में यह बच्चे देश का एक उज्जवल भविष्य बनेंगे जिसमें लायंस क्लब का अहम रोल रहेगा और कोच बहादुर की मेहनत एक दिन रंग लाएगी। ईशा फाउंडेशन कार्यकर्ताओं ने सभी से निवेदन किया कि 15 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। संपर्क करें 9034522978, 9017433700,, पता👉गांव कुचपुरा

Karnal, Karnal | Jul 12, 2026

*पलवल पत्रकार प्रकरण: एमडब्ल्यूबी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर से मिला* *प्रवीण अत्रेय बोले— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर, उचित कार्रवाई होगी* *एडीजीपी संजय कुमार ने कहा— पुलिस निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार करेगी कार्रवाई* *चंडीगढ़* मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा हरियाणा के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पलवल के जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) पर संगठन के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग एवं अन्य पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार, अभद्रता तथा पत्रकारिता कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा प्रेस की गरिमा के विपरीत है। संगठन ने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त किए जाने की भी मांग उठाई। मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं मुख्यमंत्री: प्रवीण अत्रेय मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए तत्काल डीजीआईपीआर हरियाणा से चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार सदैव पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्ध रही है।उन्होंने कहा कि गुरुदत्त गर्ग से जुड़े मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सरकार और संबंधित विभाग नियमानुसार उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री स्वयं मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं और पत्रकारों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। *पुलिस निष्पक्ष जांच कर करेगी कार्रवाई: एडीजीपी संजय कुमार* हरियाणा के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं ईमानदारी से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि शिकायत के प्रत्येक पहलू की जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *एसपी पलवल को दी जा चुकी है लिखित शिकायत* प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि संगठन के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग की ओर से इस मामले में एसपी पलवल कार्यालय में लिखित शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत पुलिस बुक संख्या 419 में प्राप्ति रसीद संख्या 75, दिनांक 2 जुलाई 2026 के तहत दर्ज की गई है। *पत्रकारों के सम्मान पर समझौता नहीं: तरुण कपूर* संगठन के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ने कहा कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार को वीडियो रिकॉर्डिंग से रोका गया, कैमरे पर हाथ मारा गया अथवा अभद्र व्यवहार किया गया, तो यह केवल एक पत्रकार के अधिकारों का उल्लंघन नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क अधिकारी का दायित्व सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पत्रकारों को सहयोग प्रदान करना है। यदि इसी पद पर बैठा अधिकारी पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार करता है तो इससे न केवल पत्रकारों की भावनाएं आहत होती हैं बल्कि सरकार की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। दोषी पाए जाने पर हो कठोर कार्रवाई तरुण कपूर ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच विश्वास एवं संवाद का वातावरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। *जरूरत पड़ी तो पलवल जाएगा एमडब्ल्यूबी का प्रतिनिधिमंडल* उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही पलवल का दौरा करेगा। जिला इकाई द्वारा लोकतांत्रिक एवं वैधानिक रूप से लिए जाने वाले प्रत्येक निर्णय का संगठन पूर्ण समर्थन करेगा तथा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री, डीजीआईपीआर तथा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पत्रकारों की शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई होगी। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सैक्ट्री प्रवीण अत्रेय को डी पी आर ओ पलवल द्वारा एम डब्ल्यू बी के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग से अभद्र व्यवहार को लेकर ज्ञापन देते एम डब्ल्यू बी के उत्तर भारत के अध्यक्ष:चंद्र शेखर धरणी, कोषाध्यक्ष:तरुण कपूर, उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा, पीयूष जैन व अम्बाला जिलाध्यक्ष राजीव ऋषि,(दाएं): हरियाणा के ए डी जी पी ला एंड ऑर्डर संजय कुमार को कानूनी कार्यवाही के लिए ज्ञापन देते एम डब्ल्यू बी का प्रतिनिधि मंडल।* - Karnal News