फायर टीम रामनगर को सूचना प्राप्त हुई कि सीतावनी रोड भण्डारपानी रामनगर के समीप मेन रोड पर एक विशालकाय पेड़ गिरा है,जिस से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
सूचना पर स्टेशन इंचार्ज भुवन चंद्र जोशी के दिशा निर्देशन में लीडिंग फायरमैन कश्मीर सिंह के नेतृत्व में रामनगर की फायर स्टेशन टीम राहत बचाव टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने वुडन कटर की सहायता से गिरे पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रोड से हटाया गया और बाधित यातयात को सुचारू रूप से चालू कराया गया।
इस दौरान फायर स्टेशन टीम में कश्मीर सिंह,प्रकाश पंत,वसीम अहमद,शम्भू गिरी,सुखदेव सिंह आदि शामिल रहें।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar