#बेतिया में आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री कुमार गौतम ने किया।
फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें तथा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
फ्लैग मार्च में जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
#NewsWave
#BettiahDM
#BettiahNews
#Bettiahsp
#Bettiahpolice
#bettiahbihar