Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

"सेवा, सुशासन एवं समर्पण" अभियान के अंतर्गत रामनगर ने सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर सरकारी अस्पताल के चिकित्सक और जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया।शिविर का निरीक्षण डॉ. तपन शर्मा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एवं डॉ. एस.एस. बिष्ट वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने और प्रत्येक लाभार्थी को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान डॉ. पी.एस. खोलिया हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. रश्मि कोहली मनोचिकित्सक और डॉ. दिलीप वार्ष्णेय ईएनटी सर्जन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच,उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच,गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग, सर्वाइकल एवं ओरल कैंसर की जांच, एक्स-रे, विभिन्न लैब जांच, दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्माण, रक्तदान, आयुष्मान भारत कार्ड, आभा आईडी निर्माण सहित विभिन्न डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।शिविर में कुल 519 लोगों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान 290 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 285 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 225 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 125 गर्भवती महिलाओं की जांच, 120 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 130 लोगों की एलएफटी/केएफटी सहित अन्य रक्त जांच, 15 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और 58 लोगों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए,20 आयुष्मान कार्ड एवं 118 आभा आईडी भी बनाई गईं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आमजन को उनके घर के निकट समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. दीपा आर्य, डॉ. संदीप पांगती, आकाशा बनकोटी, डॉ. मीनाक्षी गुरानी, मनोज सती, रवि कुमार, मनमोहन रमोला, पवन तिवारी, राजीव बदलाकोटी, रीता और दीवान बिष्ट सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह खाती, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, भाजपा नेता संजय बिष्ट,भाजपा नेत्री आशा बिष्ट, भाजपा नगर महामंत्री नवीन करगेती, भाजपा नेता अजय पाल आदि मौजूद रहें। #uttarakhand #nainital #Ramnagar

Ramnagar, Nainital | Jul 13, 2026

MORE NEWS