Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

*बलिया में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को सौंपी जिम्मेदारी* बलिया। संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गंगा और घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड अधिकारी से गंगा एवं घाघरा नदी के जलस्तर की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के 142 रेड जोन गांवों में मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएं, स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में गर्भवती महिलाओं सहित अन्य संवेदनशील लोगों का विवरण तैयार कर विशेष कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के सुरक्षित ठहराव, चारे की व्यवस्था, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला पंचायती राज अधिकारी को बाढ़ के दौरान और बाद में सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी को बाढ़ से प्रभावित होने वाले 123 विद्यालयों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने, सभी शिक्षकों का व्हाट्सएप समूह बनाने तथा विभागीय कंट्रोल रूम स्थापित कर सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग को जिले का सामान्य मानचित्र और बाढ़ प्रभावित गांवों का तहसीलवार मानचित्र तैयार करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों तथा जलमग्न मार्गों के संरक्षण एवं वैकल्पिक व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। विद्युत विभाग को रेड जोन के 142 गांवों में जलमग्न होने वाले विद्युत खंभों एवं बिजली आपूर्ति से संबंधित सुरक्षा इंतजामों की योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं जल निगम (ग्रामीण एवं शहरी) को पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया। कमांडेंट होमगार्ड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में होमगार्ड जवानों की तैनाती की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को संभावित बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मिट्टी के तेल की अतिरिक्त मांग शासन को भेजने तथा सभी कोटेदारों को अगस्त माह का राशन प्रथम सप्ताह में ही वितरित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता और तत्परता से कार्य करें। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ballia, Ballia | Jul 28, 2026

MORE NEWS

*सादर अवगत कराना है कि दिनांक 02.08.2026 को रात के करीब 8:00 बजे थाना क्षेत्र दुबहड़ के अन्तर्गत राजदेव पाठक पुत्र राम केवल पाठक निवासी नगवा उम्र करीब 58 वर्ष अपने पड़ोसी काशी यादव के दरवाजे पर बैठे थे कि उनके पट्टीदार व पड़ोसी उत्कर्ष पाठक पुत्र हरिहर पाठक उम्र  35 वर्ष पुरानी पट्टीदारी बातों को लेकर विवाद करने लगे व लाठी से वार किया गया जिससे राजदेव पाठक घायल हो गये। उन्हे तत्काल चिकित्सीय उपचार हेतु परिवारीजन द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुबहड़ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नामित अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया है। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पुलिस कब्ज़ा में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है, लॉ एण्ड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट👇🏻*

Ballia, Ballia | Aug 4, 2026

Ballia, Ballia | Aug 2, 2026

*आगामी त्यौहार श्रावण मास व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शहर में किया गया पैदल गश्त तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, सघन चेकिंग की गयी । इस सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇*

#बलिया सद्दाम की नाबालिग पुत्री को बहला कर पड़ोसी जाहिद ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया, इस कृत्य से क्षुब्ध बालिका ने आत्महत्या कर ली...मृतका के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर में धाराएं बदलीं और आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करने के मामले मे मनियर पुलिस पर पिता का गम्भीर आरोप ।

बलिया ।पड़ोसी  जाहिर और उसके मित्र द्वारा बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग मामले में बेटी द्वारा आत्महत्या करने पर विदेश से लाईव वीडियो बनाकर मनियर थाने के दरोगा पर पिता का गम्भीर आरोप ।पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री से लगाया न्याय की गुहार ।

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करने के मामले मे मनियर पुलिस पर पिता का गम्भीर आरोप । बलिया ।पड़ोसी जाहिर और उसके मित्र द्वारा बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग मामले में बेटी द्वारा आत्महत्या करने पर विदेश से लाईव वीडियो बनाकर मनियर थाने के दरोगा पर पिता का गम्भीर आरोप ।पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री से लगाया न्याय की गुहार ।

Ballia, Ballia | Aug 2, 2026

*बलिया में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को सौंपी जिम्मेदारी* बलिया। संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गंगा और घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड अधिकारी से गंगा एवं घाघरा नदी के जलस्तर की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के 142 रेड जोन गांवों में मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएं, स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में गर्भवती महिलाओं सहित अन्य संवेदनशील लोगों का विवरण तैयार कर विशेष कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के सुरक्षित ठहराव, चारे की व्यवस्था, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला पंचायती राज अधिकारी को बाढ़ के दौरान और बाद में सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी को बाढ़ से प्रभावित होने वाले 123 विद्यालयों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने, सभी शिक्षकों का व्हाट्सएप समूह बनाने तथा विभागीय कंट्रोल रूम स्थापित कर सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग को जिले का सामान्य मानचित्र और बाढ़ प्रभावित गांवों का तहसीलवार मानचित्र तैयार करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों तथा जलमग्न मार्गों के संरक्षण एवं वैकल्पिक व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। विद्युत विभाग को रेड जोन के 142 गांवों में जलमग्न होने वाले विद्युत खंभों एवं बिजली आपूर्ति से संबंधित सुरक्षा इंतजामों की योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं जल निगम (ग्रामीण एवं शहरी) को पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया। कमांडेंट होमगार्ड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में होमगार्ड जवानों की तैनाती की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को संभावित बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मिट्टी के तेल की अतिरिक्त मांग शासन को भेजने तथा सभी कोटेदारों को अगस्त माह का राशन प्रथम सप्ताह में ही वितरित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता और तत्परता से कार्य करें। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। - Ballia News