
कस्ता को बड़ी सौगात: गहिया घाट पर कठिना नदी पुल का हुआ भूमि पूजन
लंबे समय से प्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
मितौली-खीरी। कस्ता विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। लंबे समय से प्रतीक्षित गहिया घाट स्थित कठिना नदी पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पुल निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
भूमि पूजन कार्यक्रम में कस्ता विधायक **** तथा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद **** ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान करेगा।
विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधाओं और विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठिना नदी पर बनने वाला यह पुल लोगों के लिए बेहतर संपर्क का माध्यम बनेगा और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति देगा।
पुल बनने से होंगे कई लाभ
बरसात के दौरान आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
तहसील एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचना अधिक सुगम और कम समय में संभव होगा।
किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
आसपास के कई गांवों का संपर्क बेहतर होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
भूमि पूजन समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों ने इसे कस्ता विधानसभा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।