⚫ वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष राधा रमण मिश्रा का निधन
प्रतापगढ़। पट्टी बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष राधा रमण मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे निधन हो गया। उपचार के दौरान उन्होंने पट्टी सीएचसी में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
#pratapgarh #patti #advocate #pattithaseel