Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

जमुई में अनोखी शादी: BPSC से चयनित शिक्षिका ने फुफेरी बहन का जेंडर परिवर्तन कराकर रचाई शादी जमुई (बिहार)। बिहार के जमुई जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां BPSC से चयनित सरकारी शिक्षिका नयनश्री कुमारी ने अपनी फुफेरी बहन राखी कुमारी से शादी कर ली। शादी से पहले राखी ने जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद वह राहुल कुमार के नाम से पहचान रखने लगा। बताया जा रहा है कि जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया में आने वाले खर्च के लिए नयनश्री ने लगभग 8 लाख रुपये का लोन भी लिया। जानकारी के अनुसार, नयनश्री और राखी वर्ष 2019 से एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। दोनों ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान एक साथ कोचिंग की थी। इसके बाद दोनों ने एक ही संस्थान से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और छात्रावास में भी एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला किया। हाल ही में दोनों ने एक मंदिर में विवाह कर लिया। शादी के बाद राखी अब राहुल के नाम से जानी जा रही है। इस विवाह की जानकारी मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई। राहुल की मां ने बताया कि उन्हें शादी की जानकारी फोन के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा, “दोनों साथ रहते थे, लेकिन उनके बीच प्रेम संबंध है, इसकी जानकारी नहीं थी। यदि लड़का-लड़की होते तो शायद लोग इस पर ध्यान देते। दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से शादी की है, ऐसे में हम लोग क्या कह सकते हैं।” नयनश्री के पिता सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि उनका भाई निजी क्षेत्र में नौकरी करता है। दोनों के विवाह की खबर सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी सहमति से विवाह किया है।

जमुई में अनोखी शादी: BPSC से चयनित शिक्षिका ने फुफेरी बहन का जेंडर परिवर्तन कराकर रचाई शादी जमुई (बिहार)। बिहार के जमुई जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां BPSC से चयनित सरकारी शिक्षिका नयनश्री कुमारी ने अपनी फुफेरी बहन राखी कुमारी से शादी कर ली। शादी से पहले राखी ने जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद वह राहुल कुमार के नाम से पहचान रखने लगा। बताया जा रहा है कि जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया में आने वाले खर्च के लिए नयनश्री ने लगभग 8 लाख रुपये का लोन भी लिया। जानकारी के अनुसार, नयनश्री और राखी वर्ष 2019 से एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। दोनों ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान एक साथ कोचिंग की थी। इसके बाद दोनों ने एक ही संस्थान से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और छात्रावास में भी एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला किया। हाल ही में दोनों ने एक मंदिर में विवाह कर लिया। शादी के बाद राखी अब राहुल के नाम से जानी जा रही है। इस विवाह की जानकारी मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई। राहुल की मां ने बताया कि उन्हें शादी की जानकारी फोन के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा, “दोनों साथ रहते थे, लेकिन उनके बीच प्रेम संबंध है, इसकी जानकारी नहीं थी। यदि लड़का-लड़की होते तो शायद लोग इस पर ध्यान देते। दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से शादी की है, ऐसे में हम लोग क्या कह सकते हैं।” नयनश्री के पिता सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि उनका भाई निजी क्षेत्र में नौकरी करता है। दोनों के विवाह की खबर सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी सहमति से विवाह किया है। - Ghanghata News