भोपाल के नव नियुक्त एसीपी संतोष कुमार पटेल और यातायात हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी की करीब दो साल पुरानी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। संयोग से दोनों ही अधिकारी इन दिनों अलग-अलग कारणों से चर्चा में हैं। विवेकानंद तिवारी हालिया निलंबन और ड्यूटी से जुड़े घटनाक्रम को लेकर सुर्खियों में हैं, जबकि संतोष कुमार पटेल को एसीपी भोपाल बनाए जाने के बाद बधाइयों का दौर जारी है। ऐसे में उनकी पुरानी तस्वीर फिर चर्चा का विषय बन गई है।
#VivekanandTiwari
#SantoshPatel
#ACPBhopal
#MPPolice
#BhopalNews
#ViralPhoto
#MPNews