गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा-209 बटालियन ने संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में 25 लाख रुपये के इनामी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के स्पेशल एरिया कमेटी (SAC) सदस्य अजय महतो उर्फ मोचू उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अजय महतो पर झारखंड के विभिन्न जिलों में हत्या, आईईडी विस्फोट, सुरक्षा बलों पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लेवी वसूली समेत 240 से अधिक मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पीरटांड़ क्षेत्र के जंगलों में घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पुलिस ने इसे नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इस गिरफ्तारी से पारसनाथ क्षेत्र में शांति और विकास को मजबूती मिलेगी।
#AjayMahto, #GiridihPolice, #NaxalOperation, #Giridihviews