चौहटन-सेड़वा में अवैध अस्पतालों का जाल,?
बाड़मेर के चौहटन-सेड़वा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित रूप से अवैध अस्पताल संचालित होने के आरोप सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिना आवश्यक मानकों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के इलाज किया जा रहा है, जिससे गरीब मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र के कई स्थानों पर ऐसे संस्थान संचालित होने की चर्चा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Sedwa, Barmer | Jul 13, 2026