
पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जाटिया विद्यालय, बिसाऊ में दो शिक्षकों ने संभाला कार्यभार
बिसाऊ। राजस्थान सरकार के स्थानांतरण आदेश के तहत पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जाटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिसाऊ में भौतिक विज्ञान के व्याख्याता संदीप कुमार सैनी तथा अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक जगदीप ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया।
विद्यालय में भौतिक विज्ञान व्याख्याता एवं अंग्रेजी वरिष्ठ अध्यापक के दोनों पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे। इन पदों पर नियुक्ति होने से विद्यार्थियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का लाभ मिलेगा। साथ ही विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के अध्ययन-अध्यापन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने दोनों शिक्षकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अनुभवी शिक्षकों के विद्यालय से जुड़ने से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा तथा परीक्षा परिणामों में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विद्यालय परिवार ने दोनों शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, समर्पण और शिक्षण कौशल से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।
#bissau #GovtSchools #teacher #GovtTeacher #EducationDepartment
Churu, Churu | Jul 13, 2026