"गार्ड की नौकरी से हटाया तो भड़क उठा गुस्सा! किसान और महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, बाप-बेटे समेत 3 गिरफ्तार"
पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र के खोदातपुर गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किसान और बीच-बचाव करने आई महिला सफाईकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस मामले में गड़हिया बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जख्मी किसान सह विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य उमेश नंदन सिंह शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने दरवाजे पर सफाई का काम करवा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब महिला सफाईकर्मी शिवकली देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो हमलावरों ने उन पर भी वार कर उन्हें घायल कर दिया।
घटना को लेकर जख्मी किसान की पत्नी किरण देवी के आवेदन पर गड़हिया बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। �