हर घर जल से बदली ठाकुरदिया खुर्द की तस्वीर
कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाले ग्राम पंचायत ठाकुरदिया खुर्द (पिथौरा) में अब हर घर तक पहुंच रहा है स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल। जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से 356 परिवारों को नल जल सुविधा मिली है, जिससे महिलाओं का समय बच रहा है, बच्चों को शुद्ध पानी मिल रहा है और ग्रामीणों का जीवन आसान हुआ है।
356 परिवारों को शुद्ध पेयजल सुविधा
124.65 लाख रुपये की लागत से जल प्रदाय योजना
5,940 मीटर पाइपलाइन विस्तार
घर-घर नल कनेक्शन से नियमित जलापूर्ति
ग्रामसभा द्वारा "हर घर जल" प्रमाणित
#JalJeevanMission #HarGharJal #HarGharNal #Chhattisgarh #mahasamund