पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यापुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के समीप रामजी चक-बांक जाने वाली मार्ग पर तेज रफ्तार में रहे एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलटते हुए लाइन के चपेट में आ गई। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं परिजनों की सूचना मिलते ही परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 डायल पुलिस व मनेर थाने के पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में कार्रवाई के लिए जुटी रही। मृतक भूधर टोला, दरवेशपुर व टाटा कॉलनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। #PatnaPolice #manerthana #Deathaccident #autosawar
Maner, Patna | Jul 25, 2026