
*भिंड में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा*
*बड़ी कार्रवाई*: भिंड जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान छेड़ा है।
*अधिकारी की सख्ती*: कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर की टीम जिले भर में लगातार छापेमारी कर रही है।
*दमदार रिपोर्ट कार्ड:* महज 10 महीनों के भीतर विभाग ने 270 से अधिक सैंपल लिए हैं और 6 बड़ी FIR दर्ज की हैं।
*साल 2026 का आंकड़ा*: इस वर्ष जनवरी से अब तक 100 से ज्यादा लीगल (वैधानिक) और 170 से अधिक सर्विलांस सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
*सख्त चेतावनी*: आम जनता के स्वास्थ्य खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को साफ संदेश दिया गया है कि उनका अगला ठिकाना सिर्फ जेल होगा।
*शिकंजे में मिलावट माफिया*: दूध, मावा, पनीर मसाले और खाद्य तेलों में मिलावट करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
*सघन जांच क्षेत्र*: लहार, महगांव, बिरखड़ी, मयोना, गोहद, फूप और भिंड शहर के प्रमुख बाजारों में नियमित जांच जारी है।
*पिछला रिकॉर्ड*: इससे पहले मुरैना पदस्थापना (2021-2025) के दौरान भी किरण सेंगर ने 20 से अधिक FIR दर्ज कराकर मिलावटखोरों की कमर तोड़ दी थी।
*प्रेरणादायक सफर*: शिक्षिका (वर्ग-2) के रूप में शासकीय सेवा शुरू करने वाली किरण सेंगर ने MPPSC के जरिए सिविल सप्लाई और महिला एवं बाल विकास विभाग में भी सफलता हासिल की थी।
*प्रशासन का संकल्प:* खाद्य सुरक्षा विभाग का स्पष्ट उद्देश्य भिंड जिले के हर नागरिक तक शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंचाना है।