Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

20 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, संसद सत्र के दौरान रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आज़ाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर ट्रैफिक का दबाव सबसे अधिक रहेगा. इन सड़कों पर समय-समय पर सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक को रोका जा सकता है या डायवर्ट किया जा सकता है, ऐसे में इन मार्गों का उपयोग केवल बेहद जरूरी होने पर ही करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण चौराहों और राउंडअबाउट पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. इनमें विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन राउंडअबाउट, सुनहरी मस्जिद राउंडअबाउट, पटेल चौक राउंडअबाउट, बूटा सिंह राउंडअबाउट, प्राइम चौक राउंडअबाउट, जीआरजी राउंडअबाउट और जलेबी चौक राउंडअबाउट शामिल हैं. इन इलाकों में सुरक्षा जांच, वीआईपी काफिलों की आवाजाही और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रह सकती है. ऐसे में इन रास्तों का इस्तेमाल करने वालों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं. यदि संभव हो तो लोग जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस का आउटर सर्किल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आरएमएल राउंडअबाउट, मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं. #DelhiTraffic #TrafficAdvisory #DelhiPolice #Parliament #MonsoonSession MonsoonSession2026 [Delhi Traffic Advisory, Parliament Monsoon Session, Monsoon Session 2026, Delhi Traffic, Delhi Police, Traffic Diversion, Parliament Session, Jantar Mantar Protest, Delhi Commuters, Road Diversion]

Raipur, Raipur | Jul 20, 2026