कानड़ पुलिस की ‘मुस्कान अभियान’ के तहत बड़ी सफलता: गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब
कानड़ (आगर मालवा): पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे 'मुस्कान अभियान' के अंतर्गत आगर मालवा जिले की कानड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं सतत पुलिस प्रयासों की बदौलत पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (आगर) मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में जिले में गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की सुरक्षित दस्तयाबी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कानड़ पुलिस ने संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी पुलिसिंग का परिचय देते हुए यह सफलता प्राप्त की।...
https://yashasviduniya.com/big-success-under-muskaan-campaign-of-kanad-police-missing-minor-girl-found-safe/