हिसार के फोटो मैजिक स्टूडियो में चेंजिंग रूम से हिडन कैमरा बरामद
हिसार के निरंकारी रोड स्थित फोटो सिनेमैजिक स्टूडियो में फोटोशूट के दौरान चेंजिंग रूम की दीवार के अंदर दो हिडन कैमरे मिलने का मामला सामने आया।
पीड़िता ने बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर फोटोशूट और कोलैबोरेशन का ऑफर मिला था, जिसके बाद 18 जुलाई को शूट के लिए बुलाया गया।
ड्रेस बदलते समय दीवार में बने संदिग्ध छेद देखकर युवती को शक हुआ। मोबाइल की फ्लैशलाइट से देखने पर दीवार के अंदर कैमरे लगे मिले।
युवती और उसके दोस्त ने दीवार तोड़कर दोनों कैमरे बाहर निकाले। आरोप है कि स्टूडियो संचालक प्रतीक पिलानिया और उसके पिता ने कैमरे छीनने की कोशिश की, लेकिन दोनों सबूत लेकर वहां से निकल गए।
पीड़िता ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कैमरे जब्त कर जांच शुरू की और स्टूडियो संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता हिसार की रहने वाली है और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन की छात्रा है। पुलिस कैमरों की रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।
#hisar #haryana #citybignews
Hisar, Hissar | Jul 19, 2026