रामनगर पुलिस ने करीब एक महीने पहले नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और शादी कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 6 जून को रामनगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को काशीपुर के प्रतापपुर भीमनगर निवासी अमन सागर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने नाबालिग से शादी कर ली और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
घटना के बाद नाबालिग के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
तभी से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। गठित टीम ने आरोपी अमन सागर को गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
#uttarakhand #Ramnagar #nainital