#पूर्वी चंपारण में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित मद्य निषेध अवर निरीक्षक पद की प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला स्कूल एवं एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन की निगरानी की तथा परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
#NetworkBihar
#motiharisp
#motiharidm
#motiharipolice
#MotihariNews
#motiharibihar
#eastchamparanmotihari