
सफाई सेवकों हड़ताल मामले में पंजाब सरकार का दोहरा चेहरा आया सामने
--मुलाकात करने पहुंची फाजिल्का नगर कौंसिल अध्यक्षा अनीता जैरथ को राज्यपाल ने बताई सरकार की जिम्मेदारी से भागने की बात
--अध्यक्षा अनीता जैरथ ने सफाई सेवक यूनियन की मुलाकात राज्यपाल से करवाई
--एक तरफ पंजाब सरकार ने मांगों संबंधी आर्डिनेंस पास होने के लिए राज्यपाल को भेजा जबकि अपने शुरू होने वाले सत्र में खुद ही मसला हल कर सकती है पंजाब सरकार
--पंजाब सरेार जिम्मेदारी से भागने की बजाए तीन अगस्त से शुरू हो रहे अपने विधानसभा के सत्र में मांगें सफाई कर्मियों की मांगें: चेयरमैन हरदीप सिंह गिल
--अध्यक्षा अनीता जैरथ ने सभी जायज मांगों को लेकर किया सफाई सेवकों का समर्थन, जल्द से हड़ताल खुले और काम पर लौटें कर्मचारी
--अगर सफाई न होने से बीमारियां फैलीं तो पंजाब सरकार होगी जिम्मेदार: सुरजीत ज्याणी
फाजिल्का,27 जुलाई(सोनू वर्मा): पंजाब भर में जारी सफाई सेवकों हड़ताल मामले में पंजाब सरकार का दोहरा चेहरा आया सामने आया है। एक तरफ तो सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए मांगों को मानने संबंधी आर्डिनेंस राज्यपाल को भेजने की बात कह रही है और दूसरी तरफ अपना विधानसभा का सत्र शुरू करने की मांग कर रही है, ऐसे में ये दोनों मांगें एक साथ नहीं की जा सकती, अपने विधानसभा सत्र में ही पंजाब सरकार को सफाई सेवकों की मांगों को लेकर फैसला लेना चाहिए। इस बात का खुलासा फाजिल्का से राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंची नवनिर्वाचित नगर कौंसिल अध्यक्षा अनीता जैरथ के समक्ष राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया है।
राज्यपाल श्री कटारिया के समक्ष जब अध्यक्षा अनीता जैरथ ने बतौर अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सफाई सेवकों की हड़ताल का मुद्दा रखा तो राज्यपाल ने बताया कि पंजाब सरकार खुद सफाई कर्मचारियों की मांगें हल करने में सक्षम है लेकिन उसके बावजूद आर्डिनेंस उनके पास (राज्यपाल) के पास भेजा जा रहा है। साथ ही सरकार द्वारा अपना विधानसभा सत्र चलाने की मंजूरी मांगी जा रही है। राज्यपाल ने बताया कि आर्डिनेंस उन हालातों में राज्यपाल को भेजा जाता है जब पंजाब सरकार का विधानसभा सत्र न चल पा रहा हो। अपना सत्र चलाने के लिए तो पंजाब सरकार मंजूरी मांग रही है वहीं सफाई कर्मचारियों के प्रति जिम्मेदारी से भागते हुए सरकार राज्यपाल को आर्डिनेंस भेज रही है, यह किया जाना सरकार के दोहरे चेहरे को दर्शाता है।
वहीं अध्यक्षा श्रीमती जैरथ की ओर से उठाए मुद्दे और राज्यपाल की तरफ से किए गए खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल कमीशन फार सफाई कमीशन के चेयरमैन हरदीप सिंह गिल ने कहा कि पंजाब सरकार को अपनी जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहिए बल्कि पंजाब में हड़ताल के चलते पनप रही गंदगी के हल के लिए पंजाब सरकार को खुद ही सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को मान लेना चाहिए।
वहीं पूर्व केबिनेट मंत्री एवं फाजिल्का के पूर्व विधायक सुरजीत ज्याणी ने कहा कि ऐसा लगता है कि पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों में इंसानियत समाप्त हो गई है, इसके चलते ही वह सफाई कर्मचारियों के साथ साथ सूब के लोगों से गलत व्यवहार कर रही है, चारों तरफ गंदगी फैल चुकी है और यहां तक कि मरे हुए जानवरों को भी नहीं उठाया जा रहा है, जिससे महामारी फैलने की आशंका पैदा हो गई है। पूर्व मंत्री श्री ज्याणी ने कहा कि पंजाब सरकार को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त करवाने के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए।:
नवनिर्वाचित अध्यक्षा के प्रयास के लिए सफाई सेवक यूनिनयन ने जताया आभार
फाजिल्का: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने पहुंची फाजिल्का नगर कौसिल अध्यक्षा अनीता जैरथ ने सफाई सेवक यूनियन फाजिल्का व पंजाब के प्रतिनिधियों की मुलाकात भी राज्यपाल श्री कटारिया से करवाई। राज्यपाल ने उनकी सभी मांगों पर सहानुभूति प्रकट की और जल्द ही पंजाब सरकार के माध्यम से उनकी मांगों बारे सभी की सहमति से फैसला लेने का विश्वास दिलाया। इस मुलाकात के लिए अध्यक्षा अनीता जैरथ, अशोक जैरथ व विनोद जांगिड़ के साथ गए सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष लवली वाल्मीकि, फतेह चंद ने अध्यक्षा श्रीमती जैरथ का आभार प्रकट किया है।