Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

सोहागपुर: युवा शक्ति और नव मतदाता संवाद में उमड़ा जन सैलाब Abhinav Paliwal Asvani Saroj Vijaypal Singh Rajput

MORE NEWS

🔹टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संयुक्त टीम ने किया नर्मदापुरम जिले का भ्रमण

🔹एआई आधारित टीबी स्क्रीनिंग टूल सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन किया गया

➡️ टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नवाचारों की समीक्षा के उद्देश्य से शनिवार को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संयुक्त टीम ने नर्मदापुरम जिले का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान टीम ने जिले में संचालित टीबी नियंत्रण गतिविधियों का निरीक्षण कर एक्स-रे, एनएएटी (NAAT) टेस्टिंग, टीपीटी (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट), डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सहित विभिन्न सेवाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। भ्रमण के दौरान टीम ने वाधवानी ग्रुप द्वारा विकसित 'कफ अगेंस्ट टीबी' (Cough Against TB) एआई आधारित स्क्रीनिंग टूल की भी मॉनिटरिंग की। यह आधुनिक तकनीक खांसी की ध्वनि, रोग के लक्षणों एवं सह-रुग्णताओं का विश्लेषण कर पल्मोनरी टीबी की कम लागत वाली पॉइंट-ऑफ-केयर स्क्रीनिंग में सहायता प्रदान करती है। टीम ने जिले में इस नवाचार के उपयोग एवं प्रभावशीलता का भी आकलन किया।

संयुक्त टीम ने माखननगर विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुक्करवाड़ कला, मांगरोल, बज्जरवारा तथा डोलरिया विकासखंड के पांजरा कला स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) से टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के संचालन, स्क्रीनिंग, जांच एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। टीम ने जिला टीबी केंद्र का भी भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं कार्यक्रम के संचालन की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान टीम में दिल्ली से डॉ. नीरज अग्रवाल एवं डॉ. आसिफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत, जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे, डॉ. संजय पुरोहित, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) श्री विशेष दुबे तथा एसटीएस श्री देवनारायण खापरे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

🔹टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संयुक्त टीम ने किया नर्मदापुरम जिले का भ्रमण 🔹एआई आधारित टीबी स्क्रीनिंग टूल सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन किया गया ➡️ टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नवाचारों की समीक्षा के उद्देश्य से शनिवार को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संयुक्त टीम ने नर्मदापुरम जिले का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान टीम ने जिले में संचालित टीबी नियंत्रण गतिविधियों का निरीक्षण कर एक्स-रे, एनएएटी (NAAT) टेस्टिंग, टीपीटी (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट), डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सहित विभिन्न सेवाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। भ्रमण के दौरान टीम ने वाधवानी ग्रुप द्वारा विकसित 'कफ अगेंस्ट टीबी' (Cough Against TB) एआई आधारित स्क्रीनिंग टूल की भी मॉनिटरिंग की। यह आधुनिक तकनीक खांसी की ध्वनि, रोग के लक्षणों एवं सह-रुग्णताओं का विश्लेषण कर पल्मोनरी टीबी की कम लागत वाली पॉइंट-ऑफ-केयर स्क्रीनिंग में सहायता प्रदान करती है। टीम ने जिले में इस नवाचार के उपयोग एवं प्रभावशीलता का भी आकलन किया। संयुक्त टीम ने माखननगर विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुक्करवाड़ कला, मांगरोल, बज्जरवारा तथा डोलरिया विकासखंड के पांजरा कला स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) से टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के संचालन, स्क्रीनिंग, जांच एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। टीम ने जिला टीबी केंद्र का भी भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं कार्यक्रम के संचालन की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान टीम में दिल्ली से डॉ. नीरज अग्रवाल एवं डॉ. आसिफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत, जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे, डॉ. संजय पुरोहित, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) श्री विशेष दुबे तथा एसटीएस श्री देवनारायण खापरे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

🔹जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास और सीएमएचओ ने सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायजा

🔹दस्तक अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य शिविरों का संयुक्त निरीक्षण

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री नरसिंह गहलोत ने ग्राम व्यावरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दस्तक अभियान के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने 15 माह के बालक रोमिल (पुत्र श्री रोहित चौधरी) के घर पहुंचकर गृहभेंट की। इस दौरान दस्तक अभियान के तहत की गई मार्किंग एवं प्रदाय सेवाओं का सत्यापन किया गया। साथ ही बालक की माता श्रीमती उर्मिला को संतुलित आहार, शिशु देखभाल एवं उचित पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

इसके उपरांत संयुक्त दल द्वारा ग्राम निटाया एवं निम्साडिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया गया । अधिकारियों ने शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों, रक्त जांच किट तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए दोनों अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री प्रमोद गौर, जिला सामुदायिक मोबिलाइज़र (डीसीएम) श्री शैलेन्द्र शुक्ला सहित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा दस्तक अभियान के प्रभावी संचालन एवं पात्र हितग्राहियों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से मैदानी निरीक्षण किए जा रहे हैं।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

🔹जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास और सीएमएचओ ने सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायजा 🔹दस्तक अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य शिविरों का संयुक्त निरीक्षण ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री नरसिंह गहलोत ने ग्राम व्यावरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दस्तक अभियान के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने 15 माह के बालक रोमिल (पुत्र श्री रोहित चौधरी) के घर पहुंचकर गृहभेंट की। इस दौरान दस्तक अभियान के तहत की गई मार्किंग एवं प्रदाय सेवाओं का सत्यापन किया गया। साथ ही बालक की माता श्रीमती उर्मिला को संतुलित आहार, शिशु देखभाल एवं उचित पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इसके उपरांत संयुक्त दल द्वारा ग्राम निटाया एवं निम्साडिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया गया । अधिकारियों ने शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों, रक्त जांच किट तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए दोनों अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री प्रमोद गौर, जिला सामुदायिक मोबिलाइज़र (डीसीएम) श्री शैलेन्द्र शुक्ला सहित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा दस्तक अभियान के प्रभावी संचालन एवं पात्र हितग्राहियों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से मैदानी निरीक्षण किए जा रहे हैं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

🔹कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, डेयरी एवं रेस्टोरेंट से 10 खाद्य नमूने लिए गए

🔹खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सघन कार्रवाई, अनियमितताओं पर नोटिस जारी

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में शनिवार, 25 जुलाई 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री भोजराज सिंह धाकड़, श्री जितेंद्र सिंह राणा एवं श्री कमलेश एस. दियावार की टीम ने नर्मदापुरम स्थित ओम डेयरी, माँ वैष्णो डेयरी, साधु श्री डेयरी एवं रॉयल वाटिका रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर दूध, दही, पनीर, तुअर दाल एवं खाद्य तेल के कुल 10 नमूने जांच हेतु लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में लाइसेंस की शर्तों के पालन में अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त चलित खाद्य प्रयोगशाला (मोबाइल फूड लैब) के माध्यम से दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 30 नमूनों की मौके पर ही जांच की गई, जिससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का त्वरित परीक्षण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरीक्षण, सैंपलिंग एवं जांच की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

🔹कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, डेयरी एवं रेस्टोरेंट से 10 खाद्य नमूने लिए गए 🔹खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सघन कार्रवाई, अनियमितताओं पर नोटिस जारी ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में शनिवार, 25 जुलाई 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री भोजराज सिंह धाकड़, श्री जितेंद्र सिंह राणा एवं श्री कमलेश एस. दियावार की टीम ने नर्मदापुरम स्थित ओम डेयरी, माँ वैष्णो डेयरी, साधु श्री डेयरी एवं रॉयल वाटिका रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर दूध, दही, पनीर, तुअर दाल एवं खाद्य तेल के कुल 10 नमूने जांच हेतु लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में लाइसेंस की शर्तों के पालन में अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। इसके अतिरिक्त चलित खाद्य प्रयोगशाला (मोबाइल फूड लैब) के माध्यम से दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 30 नमूनों की मौके पर ही जांच की गई, जिससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का त्वरित परीक्षण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरीक्षण, सैंपलिंग एवं जांच की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

🔹 नर्मदापुरम में पैरालीगल वालेंटियर्स को डिजिटल न्याय और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित

➡️  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को ए.डी.आर. सेंटर, नर्मदापुरम में पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कोर्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम और साइबर सुरक्षा के प्रति वालेंटियर्स को जागरूक कर डिजिटल न्याय प्रणाली को आमजन तक पहुंचाना है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती शर्मा द्वारा उपस्थित पैरालीगल वालेंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल न्याय प्रणाली को जन-जन तक पहुंचाना और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

 प्रशिक्षण में विशेषज्ञों के पांच सत्र आयोजित किए गए। जिला न्यायालय के जूनियर सिस्टम एनालिस्ट श्री शोएब खान ने सीआईएस 3.2 की डिजिटल व्यवस्था, ई-फाइलिंग, ई-पे, ई-समन, ई-कोर्ट सेवाएं, केस स्टेटस, कॉज लिस्ट देखने की प्रक्रिया सहित ई-कोर्ट मोबाइल ऐप और सिटिजन सर्विसेज पोर्टल का लाइव डेमो देकर जानकारी दी। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण मालवीय ने फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया स्कैम, आइडेंटिटी थेफ्ट, मालवेयर और रैनसमवेयर जैसे साइबर खतरों से बचाव के तरीके बताए।

अंतिम सत्र में मजबूत पासवर्ड बनाना, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, डेटा प्राइवेसी तथा साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, सुश्री के. शिवानी न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

🔹 नर्मदापुरम में पैरालीगल वालेंटियर्स को डिजिटल न्याय और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित ➡️ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को ए.डी.आर. सेंटर, नर्मदापुरम में पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कोर्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम और साइबर सुरक्षा के प्रति वालेंटियर्स को जागरूक कर डिजिटल न्याय प्रणाली को आमजन तक पहुंचाना है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती शर्मा द्वारा उपस्थित पैरालीगल वालेंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल न्याय प्रणाली को जन-जन तक पहुंचाना और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों के पांच सत्र आयोजित किए गए। जिला न्यायालय के जूनियर सिस्टम एनालिस्ट श्री शोएब खान ने सीआईएस 3.2 की डिजिटल व्यवस्था, ई-फाइलिंग, ई-पे, ई-समन, ई-कोर्ट सेवाएं, केस स्टेटस, कॉज लिस्ट देखने की प्रक्रिया सहित ई-कोर्ट मोबाइल ऐप और सिटिजन सर्विसेज पोर्टल का लाइव डेमो देकर जानकारी दी। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण मालवीय ने फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया स्कैम, आइडेंटिटी थेफ्ट, मालवेयर और रैनसमवेयर जैसे साइबर खतरों से बचाव के तरीके बताए। अंतिम सत्र में मजबूत पासवर्ड बनाना, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, डेटा प्राइवेसी तथा साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, सुश्री के. शिवानी न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

🔹ग्राम पंचायत दम दम में निःशुल्क जन स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

➡️जिला प्रशासन नर्मदापुरम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोलरिया के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत दम दम में निःशुल्क जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। महिलाओं, वृद्धों एवं बच्चों के लिए विशेष जांच काउंटर स्थापित किए गए थे, जहां ब्लड प्रेशर, बीपी सहित अन्य प्राथमिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में प्रमुख रूप से डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान कीं। "जिंदगी को 'हां' और नशे को 'ना' कहें" संदेश के साथ ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

🔹ग्राम पंचायत दम दम में निःशुल्क जन स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन ➡️जिला प्रशासन नर्मदापुरम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोलरिया के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत दम दम में निःशुल्क जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। महिलाओं, वृद्धों एवं बच्चों के लिए विशेष जांच काउंटर स्थापित किए गए थे, जहां ब्लड प्रेशर, बीपी सहित अन्य प्राथमिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में प्रमुख रूप से डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान कीं। "जिंदगी को 'हां' और नशे को 'ना' कहें" संदेश के साथ ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026