छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पंडवानी कला की अमर स्वर साधिका एवं ब्रम्हलीन पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🕊️
लोककला को वैश्विक पहचान दिलाने वाली महान विभूति डॉ. तीजन बाई के महाप्रयाण के उपरांत उनकी पावन स्मृति में दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक: 14 जुलाई 2026 (मंगलवार)स्थान: ग्राम गनियारी, भिलाई-3, जिला दुर्ग
पारधी परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक धार्मिक विधियां दोपहर 12:00 बजे तक संपन्न होंगी। इसके पश्चात श्रद्धांजलि सभा एवं दशगात्र की शेष परंपरागत रस्में आयोजित की जाएंगी।
सभी प्रबुद्ध नागरिकों, शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों एवं कला-संस्कृति से जुड़े सभी लोगों से विनम्र अनुरोध है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर ब्रम्हलीन डॉ. तीजन बाई को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🌼
#DrTejanBai #Pandwani #Tribute #Chhattisgarh #Durg Ganiyari LokKala OmShanti PadmaVibhusha