#रामनगर की आकांक्षा जोशी का #भारतीय वायुसेना की AFCAT परीक्षा में चयन हुआ है, बड़ी बात यह है कि #आकांक्षा ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में #ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त कर एयर फोर्स एकेडमी, हैदराबाद में प्रवेश लिया है।
#आकांक्षा जोशी का भारतीय वायुसेना की #एरोनॉटिकल इंजीनियर (मैकेनिकल) शाखा में चयन हुआ है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें #भारतीय वायुसेना में 'फ्लाइंग ऑफिसर' के पद पर कमीशन प्रदान किया जाएगा।
#आकांक्षा जोशी ने पंतनगर से बी.टेक. की शिक्षा प्राप्त की। उनके पिता संतोष कुमार जोशी बीमा कर्मी हैं, जबकि उनकी माता शिक्षिका हैं। आकांक्षा ने अपनी शिक्षा आर्मी स्कूल हेमपुर से प्राप्त की है।
#आकांक्षा की इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है, #आर्मी स्कूल हेमपुर की प्रधानाचार्य डॉ. मालिनी शर्मा , विद्यालय के चेयरमैन तथा स्थानीय आर्मी स्टेशन के कमांडेंट ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह ने भी आकांक्षा को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#uttarakhand #Ramnagar #nainital