पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के मार्गदर्शन में रेहडी चालक से बासमती चावल का कट्टा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। शाहबाद हुड्डा चौंकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोंटी वासी छपरा व साजन वासी संभालखी को किया गिरफ्तार। आरोपियों ने गुड़ मंडी शाहबाद के पास रेहड़ी से चावल का कट्टा चोरी किया था। चोरीशुदा कट्टा व बाइक बरामद।