
USA से मिली ₹5,250 की आर्थिक सहायता, Belha Express News के माध्यम से छह अनाथ बच्चों तक पहुँची मदद
#प्रतापगढ़। पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा रायगढ़ में हुए दर्दनाक करंट हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हृदयविदारक घटना में मां की असमय मृत्यु के बाद छह मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं। इसी बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में रहने वाले एक समाजसेवी भाई ने अपना नाम गुप्त रखने की इच्छा जताते हुए Belha Express News के माध्यम से पीड़ित परिवार के छहों बच्चों के लिए ₹5,250 की आर्थिक सहायता भेजी यह सहयोग सीधे पीड़ित परिवार तक पहुँचाया गया। ऐसे कठिन समय में यह मदद न केवल आर्थिक संबल है, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का भी प्रेरणादायक उदाहरण है।
Belha Express News की ओर से इस नेक कार्य के लिए गुमनाम दानदाता भाई का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करें।
🙏 यदि आप भी इन छह मासूम बच्चों की सहायता करना चाहते हैं, तो Belha Express News के माध्यम से अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं। आपकी छोटी-सी मदद भी उनके जीवन में बड़ा सहारा बन सकती है।
Mo- 9170827891
#pratapgarh_up_72 #pratapgarh #patti