Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

चूरू। लायंस क्लब चूरू की ओर से शुक्रवार को स्थानीय भगवानदास बागला मुक्तिधाम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 25 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इनमें अमरूद, नींबू, चीकू, चंपा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। क्लब सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। क्लब सचिव महेंद्र धानुका ने बताया कि लायंस क्लब सेवा कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष संजय कस्वां, बालकिशन राजगढ़िया, सुनील रंजन टकणेत, मुकुल सिगतिया, संजय मित्तल, रामचंद्र निरानिया, मोहन भालेरीवाला, चंद्रप्रकाश भारद्वाज सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में शंभूदयाल शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। क्लब प्रवक्ता लायन बालकिशन राजगढ़िया ने बताया कि लायंस क्लब चूरू की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 11 जुलाई को सायं 6 बजे दादाबाड़ी में आयोजित होगा। समारोह में पूर्व मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन लायन रोशन सेठी एवं गोविंद शर्मा, पूर्व प्रांतपाल लायन श्रवण केजरीवाल, रीजन चेयरमैन लायन अनुराग शर्मा सहित प्रांत के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। #churu #LionsClub #LionsClubsInternationalFoundation Lions Clubs International Lions Clubs India #ChuruNews #ngo

Churu, Churu | Jul 10, 2026