कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे युवा नेता अभिनव साहनी
लखनऊ। निषाद पार्टी के युवा नेता अभिनव साहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के जन्मदिन के अवसर पर उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अभिनव साहनी ने डॉ. संजय निषाद के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में निषाद पार्टी लगातार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. संजय निषाद समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है।
मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Dr.Sanjay Kumar Nishad
Er.Praveen Nishad