विद्यालय में चौकीदार बहाली विवाद में खून-खराबा: शिक्षा समिति अध्यक्ष व महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नियमों की दुहाई देना एक शिक्षा समिति अध्यक्ष को भारी पड़ गया।
📌 क्या है पूरा मामला?
गरहिया थाना क्षेत्र के खोदादपुर गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में चौकीदार की बहाली को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मुख्य आरोपी शंभू भगत अपने मनपसंद व्यक्ति की अवैध नियुक्ति के लिए शिक्षा समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह पर लगातार दबाव बना रहा था।
जब अध्यक्ष उमेश सिंह ने साफ कह दिया कि— "नियुक्ति सिर्फ और सिर्फ मेधा सूची (Merit List) और नियमानुसार ही होगी", तो आरोपी बौखला गए।
धारदार हथियार से जानलेवा हमला
नाराज आरोपियों ने उमेश सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बीच- बचाव करने आई एक बेकसूर महिला को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों