
#बेतिया नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र के वार्ड 38 और 42 में पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण की दो योजनाओं का कार्यदिश जारी कर दिया गया है. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत इन योजनाओं का निर्माण संवेदक दीपक कंस्ट्रक्शन, रामनगर को कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि वार्ड 42 में अशोक प्रसाद के घर से पंकज पटेल के घर होते हुए सुमन पटेल के घर तक सड़क एवं आवश्यक नाला का निर्माण कराया जाएगा, इस योजना की प्राक्कलित राशि 16.92 लाख रुपये है. वहीं वार्ड 38 में गौरी शंकर यादव के घर से रमेश पासवान के घर तक सड़क एवं आवश्यक नाला का निर्माण 4.36 लाख रुपये की लागत से होगा. महापौर ने बताया कि दोनों योजनाओं का निर्माण स्वीकृत प्राक्कलन एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप तीन माह के भीतर पूरा करना होगा. कार्यस्थल पर सूचना पट्ट, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, तकनीकी पर्यवेक्षण, फोटोग्राफी और गुणवत्ता जांच सहित सभी विभागीय शर्तों का पालन अनिवार्य होगा. गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही अंतिम भुगतान किया जाएगा. गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नव अधिग्रहित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है. इन योजनाओं के पूरा होने से संबंधित मोहल्लों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी.
#NetworkBihar
#BettiahDM
#Bettiahsp
#Bettiahpolice
#BettiahNews
#bettiahnagarnigam
#jobopportunityfornurses