Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत 18 एवं 20 जुलाई को गिरिडीह शहरी क्षेत्र के 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों व बीएलओ को प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से विशेष शिविर में पहुंचकर गणना प्रपत्र भरने और मतदाता सूची को अद्यतन बनाने में सहयोग करने की अपील की। #Giridihviews #Giridih #VoterList #SIR2026

Giridih, Giridih | Jul 18, 2026

MORE NEWS