दतिया उपचुनाव- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 'दमनकारी, अन्यायी और रावण प्रवृत्ति' का व्यक्ति बताते हुए कहा कि कांग्रेस के लगातार हमलों के कारण भाजपा को उनका टिकट काटना पड़ा। उन्होंने भाजपा के नए प्रत्याशी पर भी विधायकों की खरीद-फरोख्त और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए। साथ ही अयोध्या राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए रामलला की मूल प्रतिमा को लेकर सवाल खड़े किए। दिग्विजय के बयान के बाद दतिया उपचुनाव की सियासत और गरमा गई है।
#DatiaBypoll #DigvijayaSingh #NarottamMishra #MPPolitics #CongressVsBJP #DatiaElections #RamMandir