Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना में देवघर के पंडा समाज के मनीष खवाड़े की नियुक्ति, देवघरवासियों का नाम किया रोशन। देवघर :– देवघरवासियों और पंडा समाज के लिए गौरव की खबर सामने आई है। मनीष खवाड़े ने ऑस्ट्रेलिया की रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (RAAF) में अधिकारी के रूप में नियुक्ति हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से देवघरवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है। मनीष खवाड़े की नियुक्ति से संबंधित ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स का प्रमाणपत्र भी सामने आया है। प्रमाणपत्र में मनीष खवाड़े को रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स में अधिकारी नियुक्त किए जाने की पुष्टि की गई है। प्रमाणपत्र के मुताबिक, 9 मई 2025 को सिडनी स्थित ADF Careers Centre से उनकी नियुक्ति का प्रमाणपत्र जारी किया गया था। इसमें उल्लेख है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स ज्वाइन किया और रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स में अधिकारी के रूप में सेवा करने की जिम्मेदारी संभाली। तकनीकी क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और मेहनत के दम पर मनीष खवाड़े ने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता न सिर्फ उनके परिवार और पंडा समाज, बल्कि पूरे देवघर के लिए गर्व का विषय है। मनीष खवाड़े की इस उपलब्धि पर देवघरवासियों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।#ManishKhawade #PandaSamaj #DeogharPride #JharkhandNews #RoyalAustralianAirForce

Deoghar, Deoghar | Aug 10, 2026

MORE NEWS