Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

*बिलासपुर पुलिस द्वारा 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार* बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। दिनांक 27.07.2026 को आरटीओ बैरियर के पास नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के दौरान दिल्ली से लेह जा रही एचआरटीसी बस (HP-42-3331) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से कुल 27.60 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. सुनील पुत्र धर्मपाल, निवासी जिला सोनीपत, हरियाणा। 2. अनिल राठी पुत्र जसपाल सिंह, निवासी जिला सोनीपत, हरियाणा। 3. नीरत सिंह पुत्र हीरू राम, निवासी जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश। इस संबंध में मुकदमा संख्या 56/2026 दिनांक 27.07.2026, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अभियुक्त सुनील कुमार एक सक्रिय एवं आदतन नशा तस्कर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत गंभीर मामले दर्ज रहे हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास निम्नानुसार हैः 1. एफआईआर संख्या 134/2023 दिनांक 03.05.2023, थाना सदर कुल्लू, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम। बरामदगी: 41 ग्राम हेरोइन/चिट्टा। 2. एफआईआर संख्या 275/2017 दिनांक 13.10.2017, थाना सदर मंडी, धारा 20 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम। बरामदगी: 1.229 किलोग्राम चरस/कैनाबिस| 3. फआईआर संख्या 296/2020 दिनांक 11.11.2020, थाना सदर मंडी, धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम। बरामदगी: 92 ग्राम चरस/कैनाबिस। 4. एफआईआर संख्या 327/2023 दिनांक 19.11.2023, थाना सदर कुल्लू, धारा 406 भारतीय दंड संहिता। उक्त अभियोग में मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े व्यक्तियों की पहचान हेतु बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज पर जांच जारी है।*बिलासपुर पुलिस द्वारा 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार* बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। दिनांक 27.07.2026 को आरटीओ बैरियर के पास नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के दौरान दिल्ली से लेह जा रही एचआरटीसी बस (HP-42-3331) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से कुल 27.60 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. सुनील पुत्र धर्मपाल, निवासी जिला सोनीपत, हरियाणा। 2. अनिल राठी पुत्र जसपाल सिंह, निवासी जिला सोनीपत, हरियाणा। 3. नीरत सिंह पुत्र हीरू राम, निवासी जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश। इस संबंध में मुकदमा संख्या 56/2026 दिनांक 27.07.2026, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अभियुक्त सुनील कुमार एक सक्रिय एवं आदतन नशा तस्कर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत गंभीर मामले दर्ज रहे हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास निम्नानुसार हैः 1. एफआईआर संख्या 134/2023 दिनांक 03.05.2023, थाना सदर कुल्लू, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम। बरामदगी: 41 ग्राम हेरोइन/चिट्टा। 2. एफआईआर संख्या 275/2017 दिनांक 13.10.2017, थाना सदर मंडी, धारा 20 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम। बरामदगी: 1.229 किलोग्राम चरस/कैनाबिस| 3. फआईआर संख्या 296/2020 दिनांक 11.11.2020, थाना सदर मंडी, धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम। बरामदगी: 92 ग्राम चरस/कैनाबिस। 4. एफआईआर संख्या 327/2023 दिनांक 19.11.2023, थाना सदर कुल्लू, धारा 406 भारतीय दंड संहिता। उक्त अभियोग में मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े व्यक्तियों की पहचान हेतु बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज पर जांच जारी है।

MORE NEWS