मिर्जापुर: सड़क हादसे में भाजपा नेता रुद्रेश प्रताप सिंह की मौत, जनपद में शोक की लहर
मिर्जापुर। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रुद्रेश प्रताप सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रुद्रेश प्रताप सिंह चिल्ह थाना क्षेत्र के कमासिन गांव के निवासी थे। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।
#MirzapurNews #BJP #RudreshPratapSingh #RoadAccident #TodayMirzapurNews #BreakingNewsNigeria