जीवित व्यक्ति को रिकॉर्ड में बताया मृत, आधार हुआ निष्क्रिय; न्याय की गुहार लेकर BDO पहुंचे बिंदु राम.
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत के हसौली गांव निवासी बिंदु राम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया कि उनका आधार कार्ड गलत तरीके से "Deceased Status" में दर्ज कर निष्क्रिय कर दिया गया है, जबकि वे पूरी तरह जीवित हैं। आधार निष्क्रिय होने से बैंकिंग, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर UIDAI को आवश्यक अनुशंसा भेजने तथा यदि जन्म-मृत्यु अभिलेख में कोई त्रुटि है तो उसे भी सुधारने की मांग की है।
#StreamBihar #Samastipur #Ujiarpur #Aadhaar #UIDAI #DeceasedStatus #BiharNews #Bihar #PateliPurvi #Hasauli #GovernmentSchemes #BreakingNews #DigitalIndia #AadhaarUpdate #NewsUpdateNews