टेंट हाउस चलाने वाला निकला हथियार प्रेमी', सोशल मीडिया पर रौब दिखाना पड़ा भारी!
(फेनहारा): सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर खुद को 'डॉन' या 'बाहुबली' दिखाने का नशा अब युवाओं पर भारी पड़ने लगा है। पूर्वी चंपारण पुलिस ने ऐसे 'फेसबुकिया शौकीनों' के खिलाफ अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। ताजा मामला फेनहारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां फेसबुक पर देसी कट्टे के साथ अपनी फोटो पोस्ट करना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि वह सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया।
गुरुवार को फेनहारा पुलिस के आधिकारिक सरकारी मोबाइल पर एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट मिला। इस तस्वीर में एक युवक हाथ में अवैध देसी कट्टा लेकर हवाबाजी करता दिख रहा था। मामला जैसे ही थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना एक पल गंवाए डिजिटल सर्विलांस और स्थानीय इनपुट को एक्टिव किया। महज कुछ ही घंटों में पुलिस टीम ने इस 'फेसबुकिया डॉन' की पहचान कर ली।
�